आज मैं बात करूंगा शिक्षा व्यवस्था की। इस बात से तो सभी सरोकार रखतें है की शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में अभी भी भारत को बहुत काम करना है। शिक्षा व्यवस्था का आलम यह है कि जहां सरकारी विद्यालय में शिक्षक भी हैं वह पढ़ाने में कोई विश्वाश ही नहीं रखते हैं। मै भी भावी शिक्षक बनने की दिशा में कार्यरत हूं। पर मुझे अपनी ट्रेनिंग के दौरान जो देखने को मिल रहा है उसे देखकर लगता है जो भी ही रहा है मात्र एक दिखावा है ना ही कोई पढ़ना चाहता है और ना ही कोई पढ़ाना चाहता है। इससे हो क्या रहा है हमें लगता है कुछ नहीं। यही गलत फहमी तो पाल के हम बैठें है हाथ पर हाथ रखे। हमें यह पूरी तस्वीर तो दिख ही नहीं रही। अपने समय को बिताने के उद्देश्य से अध्यापक आतें हैं कोई कथा वाचन करतें हैं और चले जातें हैं। अभी मै संस्थान में ही बैठा हूं समय बर्बाद करते हुए। ना ही कोई पढ़ाने वाला है बस सारा ध्यान इस ओर है कि बस किसी भी तरीके से उपस्तिथि इस लायक रहें कि हम सभी परीक्षा में बैठ सकें। अब जब हमारी ट्रेनिंग ही इस तरह से हो रही तो हम आगे क्या करने वालें है यह एक स्वस्थ दिमाग वाला मनुष्य सोच सकता है। केवल और केवल सरकारी धन जो की कर दाताओं का पैसा है कि बर्बादी है।
धन्यवाद्!
Comments
Post a Comment